रामवन के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, पति-पत्नी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
रामपुर बिहारा निवासी बाल गोविंद गुप्ता पत्नी मोहिता गुप्ता को लेकर बाइक से सतना आ रहा था । बाइक रामवन के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ठोकर मारकर भाग गया, जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए । एंबुलेंस से दोनों घायल पति पत्नी को सतना जिला अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है । गुरुवार शाम 5 बजे जिला अस्पताल चौकी पुलिस घायल से पूछताछ के रही है ।