सोनो: चिल्लीटॉड में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sono, Jamui | Apr 5, 2026 झाझा प्रखंड क्षेत्र के हथिया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 स्थित चिल्लीटॉड गांव में विकास की कमी को लेकर रविवार दो बजे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो हजार की आबादी वाले इस गांव में अब तक बुनियादी सुविधाएं भी पूरी तरह नहीं पहुंच पाई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी