श्रीगंगानगर के साधु कॉलोनी से एक युवती लापता हो गई इस मामले में जवाहर नगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। जवाहर नगर थाना प्रभारी ने गुरुवार को शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसकी बहन घर से बिन बताए कहीं चली गई।कई स्थानों पर तलाश की गई लेकिन बहन का कहीं कोई पता नहीं चला इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज।