राजगढ़: दहेज में ₹5 लाख और बोलेरों गाड़ी नहीं देने के आरोप में विवाहिता को घर से निकाला, जलाने का प्रयास का आरोप
Rajgarh, Churu | Jul 1, 2026 एक विवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताडना, मारपीट, जान से मारने की कोशिश और स्त्रीधन हडपने सहित गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उससे लगातार पांच लाख रुपये नकद और बोलेरो गाड़ी की मांग की जाती रही। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडित किया गया।