जशपुर: जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा 120 क्विंटल अवैध धान, चार पिकअप की गई ज़ब्त
धान खरीदी सीजन शुरू होते ही सरहदी क्षेत्रों से अवैध धान की आमद रोकने जशपुर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से ग्रामीण रास्तों के जरिए लाए जा रहे 120 क्विंटल अवैध धान से भरे चार पिकअप वाहनों को पकड़ लिया। जब्त धान की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है। बुधवार की दोपहर 2 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली