छोटीसादड़ी: महिलाओं को नेतृत्व देने का सपना साकार होगा – जसपाल गुर्जर
राजकीय महात्मा गांधी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कारुन्डा में कक्षा 9वीं की बालिकाओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जसपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जसपाल गुर्जर ने कहा कि बालिकाओं की आंखों में दिखाई देने वाली चमक और चेहरे की मुस