कासगंज: सोरों थाना क्षेत्र की पटाखा फैक्ट्री में आग लगने का मामला, इलाज के दौरान अलीगढ़ में किशोर की हुई मौत
थाना सोरों क्षेत्र उढेर पुर पुख्ता और नगला पटिया के बीच बीते दिन पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 5 मजदूर घायल हुए थे। घायलो को इलाज़ के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया था।जंहा इलाज़ के दौरान अलीगढ़ में 14 साल के रिहान की मौत हो गई। वहीं किशोर की मौत के बाद उसके घर में मातम का माहौल छाया हुआ है।