सहारनपुर: गागलहेड़ी में प्रशासन ने एसडीएम सदर व खाद्य आपूर्ति विभाग के नेतृत्व में खाद्य पदार्थ की दुकानों में चलाया अभियान
गागलहेड़ी में प्रशासन की कार्रवाई से गुरूवार शाम 5:00 बजे हड़कंप मच गया। खाद्य पदार्थ की दुकान चलाने वाले अपनी दुकान बंद कर भागने की फिराक में थे। प्रशासन के द्वारा शक्ति से उनके सैंपल भरे गए, एसडीएम सदर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में पुरे जनपद में मिलावट खोरो के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।