बोध गया: बोधगया में बुद्धा इंटरनेशनल वेलफेयर मिशन ने मनाया बंगाली नव वर्ष, भगवान बुद्ध को अर्पित किया जल
Bodh Gaya, Gaya | Apr 15, 2026 बोधगया में बुद्धा इंटरनेशनल वेलफेयर मिशन द्वारा बंगाली नव वर्ष उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम प्रभारी बौद्ध भिक्षु अरियापाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। बुधवार की सुबह 10 बजे इस अवसर पर भगवान बुद्ध को जल अर्पित कर श्रद्धा प्रकट की गई और उनके शांति, करुणा एवं अहिंसा के संदेशों को लोगों तक पहुंचाया गया।