डॉ. अंबेडकर नगर: आशापुरा-मलेंडी मार्ग निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
महू के बड़गोंडा पंचायत अंतर्गत आने वाले आशापुरा में आशापुरा से मलेंडी पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन सोमवार 11 बजे क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर द्वारा किया गया। लगभग 4 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस मार्ग से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विधाय