उपखंड क्षेत्र के नानण गांव में स्टेट हाईवे के समीप सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रशासन की कथित उदासीनता से आक्रोशित नाथ-गोस्वामी समाज सहित ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित सरकारी भूमि पर लंबे समय से सूचना बोर्ड लगे होने के बावजूद अतिक्रमियों द्वारा पत्थर की पट्टियां डालकर अवैध कब्जा किया गया है।