घोड़ाडोंगरी: सालीवाडा गांव में धान के खेत में युवक को सांप ने काटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के सालीवाडा गांव में धान के खेत में एक युवक को सांप ने काट लिया। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में रविवार शाम करीब 5 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सालीवाडा गांव में धान के खेत में राकेश हलदार को सांप ने काट लिया।