लोहरदगा: लोहरदगा सदर अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया, सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप ने स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया
लोहरदगा सदर अस्पताल स्थित सभागार कक्ष में मंगलवार दोपहर लगभग 1:30 बजे सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप की अध्यक्षता में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई।