चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में कल से सजेगा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य दरबार, 7:दिनों तक बहेगी भक्ति की अविरल धारा, आयोजित हुई प्रेस वार्ता
चक्रधरपुर शहर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार, 18 नवंबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। 18 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।