विदिशा नगर: आशा कार्यकर्ताओ ने अपनी 16 सूत्री मांगो को लेकर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट मे सोपा ज्ञापन,वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग
जिलेभर मे स्वास्थ्य विभाग में टीकाकरण और अन्य कार्य में सहयोग करने वाली आशा कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनियों द्वारा अपनी मांगों के संबंध में गुरुवार शाम 4 बजे शहर के मुख्य मार्गो से रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर नितिन जैन को 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन सोपा गया। पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2023 मे सीएम ने की थी घोषणा।