बालोद: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बालोद पुलिस की सख्ती, 11 मामलों में ₹1 लाख 10 हजार का जुर्माना
Balod, Balod | Apr 20, 2026 बालोद जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में सोमवार को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 चालकों और मालवाहक वाहन में सवारी ढोने के एक मामले सहित कुल 11 प्रकरणों में कार्रवाई की। सभी मामलों को न्यायालय में पेश किए जाने पर कुल 1 लाख 10 हजार 500 रुपए का अर्थद