बिजनौर: बिजनौर में चांदपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Bijnor, Bijnor | Apr 15, 2026 बिजनौर में आज बुधवार को सुबह करीब 11:00 बजे चांदपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धोमनपुर निवासी सोहनवीर के रूप में हुई है। जबकि उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।