जिला व खण्डस्तरीय जनसुनवाई में आए 65 आवेदन: अपर कलेक्टर ने 7 दिन में निराकरण के दिए निर्देश
--
जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार को जिला एवं खण्ड स्तर पर साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट सभागार और तहसील कार्यालय पृथ्वीपुर को मिलाकर कुल 65 आवेदनों पर सुनवाई की गई।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्य जनसुनवाई की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्री इकबाल मोहम्मद ने की। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा जैन, श्री अनिल कुमार तलैया एवं विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया।जनसुनवाई के दौरान प्रमुख रूप से सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, पेंशन, किसान सम्मान निधि, राशन और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित शिकायतें व आवेदन प्राप्त हुए।
दूसरी ओर, तहसील कार्यालय पृथ्वीपुर में आयोजित खण्डस्तरीय जनसुनवाई में तहसीलदार श्री शुभम मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जिला मुख्यालय से अपर कलेक्टर श्री इकबाल मोहम्मद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से पृथ्वीपुर के आवेदकों से सीधा संवाद किया।
अपर कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों पर निष्पक्ष कार्यवाही की जाए और 7 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JanSunwai #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Sep 15, 2026