खरगोन ऊन थाना पुलिस ने 6 साल से इनामी फरार आरोपी को किया गिरफ्तार। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह बरिया ने शुक्रवार को जानकारी देते बताया कि 5 हजार के फरार इनामी आरोपी को मुखबीर सूचना पर ग्राम तलकपुरा से इनामी फरारी वारंटी भूरला पिता बीजु उम्र 22 साल निवासी कालापानी थाना बरुड को गिरफ्तार किया गया।