खरगोन बिस्टान पुलिस ने चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार। बिस्टान थाना प्रभारी इलापसिंह मुजाल्दे ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी को अनकवाडी क्षेत्र के एक परिवार ने शिकायत करते बताया था कि उनका परिवार शादी समारोह गया था इस दौरान घर में चोरी हो गई। आरोपी बदमाश दुकान का ताला तोड़कर 25 हजार के सोना चांदी के आभूषण चुरा ले गए थे।