खरगोन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष में शुक्रवार को संस्थागत सफाई अभियान चलाया। इसमें खरगोन व बड़वानी जिले की 69 बैंक शाखाओं व उससे संबंद्ध 182 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बैंक प्रबंध संचालक पीएस धनवाल से लेकर तृतीय कर्मचारीयों सफाई की।