खैरथल: फर्जी रिलीज ऑर्डर से छुड़ाए गए जप्त वाहन, दो आरोपियों को 5-5 साल की सजा और जुर्माना भी लगाया
मुंडावर एसीजेएम कोर्ट ने फर्जी रिलीज ऑर्डर से जप्त वाहन को छुड़ाने के मामले में दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। सहायक लोग अभियोजक अधिकारी आकाश मीणा ने बुधवार सुबह 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय ने दोनों को पांच-पांच वर्ष के साधारण कारावास और पांच पांच हजार रुपए आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। एक अन्य आरोपी को साक्ष के अभाव में बरी कर दिया गया है।