पूरनपुर: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने किया प्रदर्शन, 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने सोमवार को राष्ट्रीय आह्वान के तहत जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को सौंपकर किसानों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में खतौनियों में अंश निर्धारण, नकली बीज सहित समस्याएं उठाई