कोंडागांव: बरकई में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक घायल, फरसगांव से जिला अस्पताल किया गया रेफर
फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरकई में मंगलवार दोपहर में ट्रक और बाइक की टक्कर में हरिचंद नाग (पिता महार सिंह नाग),निवासी बेलभाटा बड़ेडोंगर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनके चेहरे, हाथ और कंधे पर चोटें आई हैं। 112 पुलिस वाहन से उन्हें फरसगांव अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए करीब 4 बजे जिला अस्पताल कोण्डागांव रेफर किया।