💥 बड़ी खबर💥
सतना: संकुल गौहानी में शराबी शिक्षक का आतंक, बच्चियों से अभद्रता और स्कूल में दारू-मुर्गा की बातें
संकुल केन्द्र गौहानी के अंतर्गत माध्यमिक शाला प्रतीत में पदस्थ शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह की शर्मनाक करतूतों से ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। यह आदतन शराबी शिक्षक आए दिन नशे में धुत होकर स्कूल आता है और मासूम बच्चियों के सामने अभद्र हरकतें करता है। हद तो तब हो गई जब वह स्कूल परिसर में ही बच्चों के सामने खुलेआम दारू-मुर्गा की बाते और गाली गलौच करता पाया गया। पूर्व में दो बार निलंबित होने के बाद भी इसकी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ है। बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को खतरे में डालने वाले इस शिक्षक को तत्काल बर्खास्त कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।