नवाबगंज: बाराबंकी बिग बैश सीजन-2 का आगाज: अलीगढ़-संभल के बीच रोमांचक मुकाबला जारी, उद्घाटन किया सीओ सिटी संगम कुमार ने
बाराबंकी जिले के देवा नुमाइश मैदान में बाराबंकी बिग बैश सीजन 2 का भव्य आगाज हुआ।सीओ सिटी संगम कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन मैच की रविवार करीब 10 बजे शुरुआत की। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अलीगढ़ और संभल की टीमें आमने-सामने हैं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान में मौजूद रहे।