सहारनपुर: सहारनपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी नदीम की अवैध संपत्ति बाइक की कुर्क
सहारनपुर में गैंगस्टर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार शाम 4 बजे पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी नदीम उर्फ रघु उर्फ रगु की अवैध संपत्ति के रूप में एक बाइक को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।