मिर्ज़ापुर: दहेज की मांग को लेकर मारपीट और गर्भपात कराने के आरोपी को थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना कोतवाली देहात पर वादिनी कंचन देवी निवासिनी छितपुर कोतवाली देहात ने नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध पीड़िता को दहेज की मांग को लेकर। मारपीट व दवा देकर गर्भपात करने के संबंध में तहरीर दी जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ हुई। शनिवार की शाम 5:00 बजे उप निरीक्षक मनोज सिंह पुलिस टीम ने अभियुक्त गोपी पुत्र गणेश निवासी लवरिया थाना कोतवाली देहात को जेल भेजा।