निवाई: झिलाय रोड़ स्थित कृषि उपज मंडी के व्यापारी के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप
Niwai, Tonk | Jun 21, 2025 शनिवार की दोपहर करीब 4:15 बजे झिलाय रोड स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में व्यापारी की दुकान के बाहर दुकान पर ही काम करने वाले मुनीम राजेश गुर्जर बाहर अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी खड़ी कर कर अंदर ही गए थे। अचानक ही इलेक्ट्रिक स्कूटी तेज लपटों के साथ जल गई। इस दौरान कृषि उपज मंडी परिसर में हड़कंप मच गया। नजर पड़ने पर पल्लेदारों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।