निवाड़ी जिले के ऐतिहासिक तीर्थ नगरी ओरछा में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बुद्ध वार को सुबह करीब 7 बजे से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बेतवा नदी के घाटों पर सुबह से ही स्नान के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर पुण्य लाभ अर्जित किया और मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।