पीलीभीत: डीएम के निर्देश पर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा व्यापक बाजार
पीलीभीत में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों से मुलाकात कर उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का निरीक्षण किया। महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे फिनायल, टॉयलेट क्लीनर समेत अन्य उत्पादों की गुणवत्ता और फिनिशिंग देखकर उन्होंने उनकी सराहना की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।