धौलपुर: लोंगपुर के पहाड़ पर पैंथर और दो शावकों की दस्तक, सुबह घूमने गए लोगों में मचा हड़कंप
शहर के लोंगपुर के पहाड़ पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों को एक पैंथर अपने दो शावकों के साथ दिखाई दिया। अचानक पैंथर को सामने देखकर लोगों के हाथ-पांव फूल गए और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों, महंत कृष्णदास और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एवं महंत कृष्णदास मौके पर पहुंचे औ