अनूपपुर: जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय में साइबर अपराध से बचाव को लेकर अधिवक्ताओं के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय में पुलिस विभाग के सहयोग से साइबर अपराध की रोकथाम एवं जागरूकता विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती माया विश्वलाल के मार्गदर्शन में किया गया।