गाज़ीपुर: ऊर्जा मंत्री पर ओमप्रकाश सिंह का बड़ा आरोप, कहा- भ्रष्टाचार में हैं लिप्त, बिजली विभाग मुसीबत में है
गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और छह बार के कद्दावर विधायक ओमप्रकाश सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। गाजीपुर के जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में ओमप्रकाश सिंह ने ऊर्जा मंत्री को नासमझ बताते हुए कहा कि जब कोई कंपनी उन्हें...