हिसुआ: हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने वीडियो कॉल पर नीरज कुमार से कराई बात, समर्थकों ने लगाए जिंदाबाद के नारे
Hisua, Nawada | Oct 21, 2026 पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जारी प्रचार के बीच हिसुआ विधायक अनिल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक अनिल सिंह वीडियो कॉल के जरिए चुनावी उम्मीदवार नीरज कुमार से लोगों की बातचीत कराते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि नीरज कुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई थी।