जगदीशपुर: बरनाव गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ जलभरी के साथ हुई शुरुआत, हजारों की संख्या में लोग जलभरी शोभा यात्रा में हुए शामिल
जगदीशपुर प्रखंड के बरनाव गांव में नव दिवसीय श्री सत चंडी महायज्ञ की शुरुआत जलभरी कलश शोभा यात्रा के साथ की गई। जलभरी शोभा यात्रा में बरनाव गांव सहित अगल-बगल के हजारों की संख्या महिला पुरुष युवा युवती सर पर कलश लेकर जलभरी शोभा यात्रा में शामिल हुए। बरनाव गांव में हो रहे यज्ञ को लेकर पूरे गांव का माहौल भक्ति में बना हुआ है।