लातेहार: साप्ताहिक जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
लातेहार: समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे। उपायुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों का भौतिक सत्याप