फुल्लीडूमर: झाझा गांव के दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित
केंदुआर पंचायत के झाझा गांव के दुर्गा मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्रि पर सोमवार की शाम 4:30 बजे कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां शाम में आरती की गई। मंगलवार की दोपहर बाद प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया जाएगा। इसके पूर्व नवरात्र को लेकर यहां भक्तिमय माहौल है। गांव के दुर्गा मंदिर प्रांगण में पूजा पाठ के बाद पाठे की बलि दी गई।