मुज़फ्फरनगर: कब्र पर फूल चढ़ाने वाली पोस्ट बनी रहस्य, किशोर की संदिग्ध मौत, छत पर मिला नाबालिग का शव
मुजफ्फरनगर के लद्दावाला मोहल्ले में 16 वर्षीय सुभान का शव घर की छत पर संदिग्ध हालत में मिला। किशोर के शरीर पर गोली के निशान मिले हैं। मौके से ताऊ की लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद हुई है। घटना से पहले सुभान ने सोशल मीडिया पर “कब्र पर फूल चढ़ने” वाली पोस्ट डाली थी, जिसने मामले को रहस्यमयी बना दिया है। पुलिस मोबाइल, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया की जांच में जुटी है।