चूरू: चूरू उपखंड के जनगणना अधिकारी झाझडिया ने जनगणना कार्य का निरीक्षण किया, फील्ड कार्मिकों को समय पर कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Churu, Churu | Jun 3, 2026 प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कल€टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में संचालित जनगणना-2027 के प्रथम चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना' कार्य के तहत बुधवार को चूरू उपखंड जनगणना अधिकारी धीरज झाझड़िया ने नगरपरिषद् क्षेत्र चूरू में जनगणना कार्य का फील्ड निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गणना कार्य की प्रगति का जायजा लिया।