नागौद: सतना: सोहावल मोड़ पर एसडीएम राहुल सिलाड़िया की कार्रवाई, हाईवे पर खड़े वाहनों के काटे चालान
Nagod, Satna | Aug 7, 2026 सतना। सोहावल मोड़ पर एसडीएम राहुल सिलाड़िया के नेतृत्व में संयुक्त प्रशासनिक दल ने कार्रवाई की। टीम ने नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों की जांच कर चालानी कार्रवाई की। इस अभियान में यातायात पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ अवैध परिवहन मे लगाम लगाना बबताया गया है।