नरसिंहपुर: सोयाबीन प्लांट के पास विद्युत डीपी से व्यक्ति को लगा करंट, अस्पताल में किया गया भर्ती
गाडरवारा के शिवाजी वार्ड निवासी व्यक्ति सुदामा को सोयाबीन प्लांट के पास गाड़ी ने टक्कर मार दी वही उसने गलती से पास में लगी विधुत डीपी में लगे तारो को पकड़ लिया।जिससे उसे करेंट लग गया।वही परिजन उपचार के लिए गाडरवारा स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुँचे। जहां गम्भीर स्थिति देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां करंट से घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा हैं।