बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नहरी में घर के पास मिट्टी डालने को लेकर हुए झगड़े में दबंगों नें एक ही परिवार को निशाना बनाते हुए पति पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की है। जिस पर पीड़ित ने संबंधित पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस नें तहरीर लेकर मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया है।