सिवनी: सिवनी में आवारा पशुओं पर नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, शनि मंदिर क्षेत्र से मवेशी पकड़कर गौशाला भेजे गए
Seoni, Seoni | Jul 11, 2026 सिवनी शहर में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर नगर पालिका ने अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार शनिवार देर रात छिंदवाड़ा रोड स्थित शनि मंदिर क्षेत्र में नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़ा। पकड़े गए सभी पशुओं को सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा जा रहा है।