मथुरा: महोली गांव में भंडारा लगाने को लेकर आधे घंटे तक बरसे ईंट-पत्थर, ताबड़तोड़ फायरिंग में महिला समेत आधा दर्जन घायल
दो गुटों के बीच करीब आधे घंटे तक खुलेआम ईंट-पत्थर चले और अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस खूनी संघर्ष में चार लोगों को सीधे गोली लगी है, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से परिक्रमार्थियों और ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही खुद एसएसपी श्लोक कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं