डौण्डीलोहारा: बड़े जुंगेरा में बलि देने का मामला आया सामने पुलिस और ग्रामीण आमने सामने हुआ बवाल
पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने शुक्रवार सुबह 6 बजे सर्व आदिवासी समाज के प्रस्तावित संरक्षण जतारा से एक दिन पहले बड़ा जुंगेरा गांव में शुक्रवार तड़के उस समय तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जब गांव के बाजार चौक स्थित प्रवेश द्वार के पास कथित रूप से एक पक्षी की बलि दिए जाने की जानकारी सामने आई। ग्रामीणों का दावा है कि मौके पर कबूतर की बलि दी गई थी।