बांधवगढ़: पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश: विधायक शिवनारायण सिंह बस से उमरिया पहुंचे
बांधवगढ़ विधायक Shivnarayan Singh ने आम लोगों को ऊर्जा संरक्षण और पेट्रोल-डीजल बचत का संदेश देने के लिए अनोखी पहल की है। विधायक आज नौरोजाबाद बस स्टैंड से नियमित सवारी बस में बैठकर उमरिया पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड से टैक्सी के जरिए अपने कार्यालय तक सफर तय किया। विधायक अब निजी चार पहिया वाहन का उपयोग कम कर शहर में इलेक्ट्रिक स्कूटर से भ्रमण करते है ।