इंदौर: जल,तालाबों के संरक्षण के लिये शुरू होगा जल-हठ अभियान मंत्री तुलसी सिलावट ने ली अहम बैठक कलेक्टर ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझ
Indore, Indore | Feb 21, 2024 इंदौर जिले में जल संरक्षण,जल संवर्धन और वर्षा जल की उपयोगिता को बढ़ावा देने के लिए जल हठ अभियान की शुरुआत शीघ्र की जाएगी।इस अभियान के तहत व्यापक जनभागीदारी से 51 तालाबों का जीर्णोद्धार,गहरीकरण एवं उनका सौंदर्यीकरण किया जायेगा।तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई प्राथमिकता के साथ की जायेगी।जल-हठ अभियान से समाज के हर वर्ग को जोड़कर जन आंदोलन बनाया जाएगा