लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची को अद्यतन रखने वाली चुनाव आयोग की महत्वपूर्ण पहल SIR प्रक्रिया को लेकर सोमवार को कोटकासिम के बाजार में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। सोमवार दोपहर 2:00 बजे कोटकासिम के सभी 6 मतदान बूथों पर आयोजित इस कार्यक्रम में आम जनता को एस आई आर की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाइ गई। मतदाताओं को जोड़ने का आग्रह किया गया।