बिजनौर: मंडावर के गांव गोपालपुर में तालाब में डूबे तहसील कर्मचारी अशोक कुमार का लाइव वीडियो आया सामने
Bijnor, Bijnor | Jul 11, 2026 बिजनौर में मंडावर थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर में घर के पास बने तालाब में डूबे तहसील कर्मचारी अशोक कुमार का डूबने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार सुबह 6:00 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त अशोक कुमार पानी में डूबे उसे वक्त पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाया था।